Gadya in hindi grammar gurukul99.com
अध्ययन की दृष्टि से हिंदी साहित्य को मुख्यता दो भागों में बांटा गया है। गद्य और पद्य। आमतौर पर गद्य का संबंध हमारे विचारों से होता है जबकि पद्य में भावों को प्रधानता दी जाती है। गद्य हिंदी साहित्य की एक ऐसी रचना है जो प्रायः छंद, ताल, लय आदि से मुक्त होती है। इसके विपरित इसमें विचारों का प्रवाह होता है। जिसे बिना अलंकार, रस और छंद के प्रयोग के साधारणतया पढ़ा जा सकता है। गद्य दो शब्दों गद् + यत से मिलकर बना है। जिसका अर्थ होता है बोलना या कहना। जहां गद्य व्यक्ति के मस्तिष्क से संबंधित होता है तो वहीं पद्य का जुड़ाव व्यक्ति के मन से होता है।
Report Story