हिंदी शब्दकोश – हिंदी में शब्दों के अर्थ | हिन्दवी डिक्शनरी hindwidictionary.com
सबसे बड़ा और विश्वसनीय हिंदी शब्दकोश, हिंदी और अंग्रेज़ी में शब्दों के अर्थ, उदाहरण, पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे एवं लोकोक्ति आदि अपनी विशेषताओं के साथ उपलब्ध है।
रेख़्ता फ़ाउंडेशन’ के संस्थापक संजीव सराफ़ एक उद्यमी और साहित्यिक दूरदर्शी हैं। उन्हें उर्दू शाइरी, चित्रकला और संगीत से गहरा लगाव है। उर्दू शाइरी के प्रति उनके जुनून ने उन्हें उर्दू की सांस्कृतिक विरासत का सबसे बड़ा मंच बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपयोगकर्ताओं के अनुकूल एक व्यापक त्रिभाषी उर्दू शब्दकोश के माध्यम से उर्दू शब्दों को सभी के लिए आसानी से सुलभ बनाने के लिए ‘रेख़्ता डिक्शनरी’ का विचार किया।
श्री सराफ़ ने उर्दू लिपि सीखी है। उनकी ‘नवा–ए–सरोश’ और ‘लव लॉन्गिंग लॉस’ शीर्षक से दो पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘रेख़्ता डिक्शनरी’ की तरह श्री सराफ़ ने हिंदी और इसकी उप–भाषाओं के शब्दकोश के बारे में अपनी रुचि ज़ाहिर करते हुए हिंदी भाषी पाठकों के लिए ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ शुरू करने का बीड़ा उठाया है। जहाँ पाठक न सिर्फ़ हिंदी, बल्कि इसकी उप–भाषाओं के शब्दों से भी परिचित हो सकेंगे। हिन्दी जिसके मानकीकृत रूप को मानक हिन्दी कहा जाता है, विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की एक राजभाषा है। केन्द्रीय स्तर पर भारत में सह–आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्दों का प्रयोग अधिक है और अरबी–फ़ारसी शब्द कम हैं। भारतीय भाषाओं में केवल हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जिसे राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाया जा सकता है क्योंकि यह अधिकांश भारतीयों द्वारा बोली जाती है; यह समस्त भारत में आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक सम्पर्क माध्यम के रूप में प्रयोग के लिए सक्षम है तथा इसे सारे देश के लिए सीखना आवश्यक है। सबसे बड़ा और विश्वसनीय हिंदी शब्दकोश, हिंदी और अंग्रेज़ी में शब्दों के अर्थ, उदाहरण, पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे एवं लोकोक्ति आदि अपनी विशेषताओं के साथ उपलब्ध है। वह भाषा जो बालक माता की गोद में रहते हुए बोलना सीखता है, एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को प्राप्त वह भाषा जो बच्चा, बचपन में अपने परिवार के बीच रहकर बोलना सीखता है, स्वभाषा, अपने जन्मस्थान की भाषा hindwidictionary.com
Report Story