Television par nibandh essay in hindi gurukul99.com
मानव आदि काल से ही सुख और आनंद का अभिलाषी रहा है। सुख साधनों को बढ़ाने के लिए वह प्रारंभ से ही नित्य नवीन आविष्कार कर रहा है। विज्ञान ने तो भौतिक सुविधाओं की वृद्धि में तो आश्चर्यजनक योगदान दिया है। आज का विज्ञान जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रविष्ट हो चुका है। मनोरंजन और ज्ञान के क्षेत्र में उसने जो नवीन आविष्कार किए हैं, उनमें दूरदर्शन और टेलीविजन मुख्य हैं। यूरोपीय देशों में इसका प्रचार कई वर्षों से है, पर भारत में कुछ वर्षों पहले से ही इसका प्रचार हुआ है। ऐसे में कह सकते हैं कि अब तो देश में दूरदर्शन केंद्रों का जाल सा फैल रहा है।
Report Story